• Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
Shayari Wali
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
Shayari Wali
Home»Motivation 💪»Army Motivational Shayari Hindi Mein | आर्मी मोटिवेशन पर शायरी
Motivation 💪

Army Motivational Shayari Hindi Mein | आर्मी मोटिवेशन पर शायरी

By DavidFebruary 13, 2023Updated:August 11, 20239 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
army motivation par shayari
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram Email

Army Motivational Shayari: दोस्तों आर्मी के भर्ती होना और देश के लिए अपना योगदान देना लगभग हर भारतीय का सपना होता है। अपने आपको देश के लिए समर्पित करना बहुत बड़ा सौभाग्य प्राप्त करने के बराबर होता है। लेकिन यह सौभाग्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप भी आर्मी में जाकर एक सिपाही बनना चाहते हैं तो यहाँ दी गयी आर्मी की शायरी आपके बहुत काम आएगी। यह शायरियां ना सिर्फ आपके लिए अपितु आर्मी के सिपाही अफसर, फौजी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक फौजी के कन्धों पर न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि देश की सुरक्षा का भी दाइत्व होता है। जिस देश की सेना जितनी मज़बूत होती है, वह देश उतना ही सुरक्षित और विकासशील होता है। आर्मी में जाने के लिए आपको यहाँ पर Army Motivational Status in Hindi, Fauji Par Quotes Hindi Mein मिलेंगे। यह शायरियां न सिर्फ फ़ौज में जाने वाले, बल्कि कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। तो आइए पढ़ते हैं इन प्रेरणा देने वाले आर्मी कोट्स को।

Army Motivational Shayari Hindi Mein

सरहद पर फौजी अपना वादा निभा रहा है,
वो धरती माँ की मोहब्बत का कर्ज चुका रहा है।

army motivational shayari hindi

Download

हर पल हम सच्चे भारतीय बनकर
देश के प्रति अपना फर्ज निभायेंगे
जरूरत पड़ी तो लहू का एक-एक
कतरा देकर इस धरती का कर्ज चुकायेंगे।

गुज़ारिश है इन हवाओं से आज ज़रा तेज बहे
बात मेरे देश की शान तिरेंगे के लहराने की है।

Jai Hindi Army Shayari

Download

इश्क तो करता है हर कोई
महबूब पर मरता है हर कोई
कभी वतन को महबूब बना कर देखो,
तुम पर मरेगा हर कोई

वतन की मोहब्बत मे खुद को तपाये बैठे है
मरेंगे वतन के लिए शर्त मौत से लगाये बैठे है।

army watan shayari in hindi

Download

जब हम तुम खोयी मोहब्बत के किस्सों में खोये थे
सरहद पर कोई अपना वादा निभा रहा था
और वो माँ की मोहब्बत का कर्ज चुका रहा था।

जिसमे अकेले चलने का हौसला होता है
उनके पीछे एक दिन पूरा काफिला होता है।

Indian Army Shayari Hindi Image

Download

खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं
मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं
करता हूँ उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों
तुम्हारी हर साँस में तिरंगे 🚩 का नसीब बसता है।

मातृभूमि की रक्षा हम दिन रात करते है
दुश्मनो के लिए हम जिगर में अंगार रखते है।

fauji par shayari in hindi

Download

देशभक्ति की मेहक अब
मेरे कपड़ो से आने लगी है
अब तो मेरी धड़कन भी
जयहिन्द गाने लगी है।

Indian Army Motivation Hindi Shayari

आओ झुककर सलाम करे उनको
जिसके हिस्से में ये मुकाम आता है
कितने खुशनसीब हे वो लोग
जिनका खून वतन के काम आता है।

Indian Army Motivation Hindi Status

Download

कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना
कभी तपती धूप में जल के देख लेना
कैसे होती हैं हिफ़ाजत मुल्क की
कभी सरहद पर चल के देख लेना
जय हिन्द 🙏

पाना है जो मुकाम वो
मुकाम अभी बाकी है
करना है एक काम जो
सरहद के नाम अभी बाकी है।

Army Shayari Image

Download

वह दिन भी आएगा जिस दिन मिट्टी का कर्ज चुकाऊंगा
शहीदी मिलेगी शान से और तिरंगे में लिपटकर घर जाऊंगा।

ख्वाब टूटे हैं मगर हौसले जिंदा है,
हम वो है जहां मुश्किलें शर्मिंदा है।

वा छोरी खुशकिस्मत होया करै,
जिसका पति फौजी होया करै।
जय हिन्द।

फौजी भी कमाल के होते हैं,
जेब के छोटे बटुए में परिवार,
और दिल मे सारा हिंदुस्तान रखते हैं।

army ki motivation shayari

Download

बाजी तक लगा देते है
फौजी अपने जान की
जब बात चलती है
हिन्दुस्तान की।

न सर झुका है कभी, और न झुकायेंगे कभी,
जो अपने दम पे जियें, सच में ज़िन्दगी है वही।

पूरी रात जागने वाले जरूरी नहीं आशिक़ ही हो,
वो हिन्दुस्तान पर मर मिटने वाले जवान भी हो सकते हैं।

देशप्रेम का दीपक यूँ ही दिलों मे जलता रहे
जब तक जिए तब तक देश की सेवा करे।

Army Shayari Photo

Download

तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित,
चाहता हूँ मातृ भूमि तुझे कुछ और भी दें,
जय हिन्द

हम चेन से सो सके
इसलिए वो आज सो गया
वो एक फौजी था
जो आज शहीद हो गया।

सलामी है उस तिरंगे को
जिस पर मुझे शान हे
सर हमेंशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान है।

आर्मी मोटिवेशन पर शायरी

है अभिमान भारत मां पर
छूटे ना तिरंगा हाथो से
फौजी हूं देश का मुकाबला करता हूं
बारूदो की बरसातो से।

आर्मी मोटिवेशन पर शायरी

Download

नही आसान है यारो फौजी होना दुसरो
की सलामती को अपना सब कुछ खोना।

तेरे खिलाफ़ क्या तूफान,
क्या आँधी और क्‍या सूनामी करेंगे।
आज बाधा बनके जो खड़े हैं,
कल तुझे ये सलामी करेंगे।

कौन कहता है पहली नज़र में इश्क़ नहीं होता,
वतन से हुआ था अब तक वफ़ा निभा रहा हूँ। जय हिन्द

ना किसी हुस्न की चाहत है
मेरा तिरंगा ही मेरी ताकत है
मैं तो आशिक हूं इस तिरंगे का
और मेरा महबूब मेरा भारत है।

Indian Army Shayari in Hindi

Download

जो खतरों से खेले उसे खिलाड़ी कहते हैं,
जो जख्मी होने के बाद भी
दुश्मन को मार गिराए उसे फौजी कहते हैं।

हमने यारी की तो यारी निभाएंगे भी
तुम ने गद्दारी की तो तुम्हें मिटायेंगे भी।

या तो मै तिरंगा फहरा के आऊंगा
या फिर तिरंगे में लिपट कर आऊंगा।

fauji motivational status in hindi

Download

मेरे जज्बातों से मेरा कलम इस कदर वाकिफ हो जाता है,
मैं इश्क भी लिखना चाहूँ तो इन्कलाब लिखा जाता हैं।

जो तुम्हारे लिए लाइफ टाइम एडवेंचर है
वो हमारे लिए यहां रोज की रूटीन है। जय हिन्द

खुमार तेरे इश्क का ऐसा चढ़ा है वतन
की सुबह का पहला शब्द वंदेमातरम ही होता है।

फौजी की मोटिवेशन शायरी

Download

जो अब तक ना खौला वो खून नही पानी है,
जो देश के काम ना आए वह बेकार जवानी है।

क्यूं मरते हो यारो सनम के लिए
ना देगी दुपट्टा कफन के लिए
मरना है तो वतन के लिए मरो
तिरंगा तो मिलेगा कफन के लिए।

वतन हमारा मिसाल है मोहब्बत की
तोड़नी है दीवार नफ़रत की
मेरी खुश नसीबी हे मिली ज़िन्दगी इस चमन में
भुला न सके कोई इसकी खुश्बू सातों जनम में।

Army Shayari Hindi Photo

Download

यह वर्दी नहीं पहनी बस तन सजाने को
यह वर्दी तो पहनी है मैंने दुश्मनों का
बैंड बजाने को।

जंग में जब भी तुम्हारा बलिदान होगा
इतिहास और दिलों के पन्नों पर
तुम्हारा नाम होगा।

जिद्द पर अड़ जाए तो
रूख मोड़ दूँ तूफानो का
तुमने तेवर कहॉ देखे है
अभी तिरंगे के दिवानो का।

फौजी पर हिंदी शायरी

Download

मुझे ना तन चाहिए ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहू इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरू तो तिरंगा कफन चाहिए।

देश की हिफ़ाज़त करना होता है हमारा फर्ज़
भारत मां के हर बेटे का अदा करते है हम कर्ज़।

ना कोई दर्द
ना कोई आराम
बस जिंदगी हे
देश के नाम।

Indian Army Shayari Image

Download

शेरो के बेटे शेर ही जाने जाते हैं,
करोड़ों में फौजी अलग ही पहचाने जाते हैं।

कोई हमारे जाने पे रोता है
कोई हमारे आने पे रोता है।

Army Shayari Status in Hindi

कभी ठण्ड में ठिठुर कर देख लेना
कभी तपती धुप में जल के देख लेना
कैसे होती है हिफाजत मुल्क की
कभी सरहद पर चलकर देख लेना।

army motivaion shayari status

Download

इंडियन आर्मी छूती है हमेशा ऐसी बुलंदियां
दुश्मनों के मनसूबों की वो उड़ाती है धज्जियां।

हमेशा आगे है होता, वो देश की रक्षा का जिम्मा उठाता है
इंडियन आर्मी का हर जवान सुरक्षा का एहसास दिलाता है।

सरहद पर एक फौजी अपना वादा निभा रहा हैं,
वो धरती माँ की मोहब्बत का कर्ज चुका रहा हैं।
जय हिन्द

हमारी दिवाली में रोशनी इसलिए है,
क्योंकि सरहद पर अँधेरे में कोई खड़ा है।

indian army shayari photo

Download

कभी ना डरता किसी से, दुश्मन को खदेड़ देता
इंडियन आर्मी का फ़ौजी हमेशा अमर हो जाता।

देश की हिफ़ाज़त में अपनी जान कुर्बान करने से वो पीछे नहीं हटते
इंडियन आर्मी के जवान कभी अपने देश से गद्दारी नहीं करते।

हर रोज जान देनी पडती हैं सीमा पर पहरेदारो को,
तब भी घर मे बैठे बैठे डर लगता है। कुछ गद्दारो को जय हिन्द।

मिलते नही जो हक वो लिए जाते हैं,
है आजाद हम पर गुलाम किये जाते हैं,
उन सिपाहियों को रात-दिन नमन करो,
मौत के साए में जो जिए जाते हैं।

army life par hindi shayari

Download

पूरे देश को चैन की नींद देते है
खुद की खुशियों को देश पर वार देते है
भारत माता के सुपुत्र करने देश सेवा
इंडियन आर्मी में शामिल हो जाते है।

बिना डरे दुश्मन के वो छक्के छुड़ाता है
यूं ही नहीं कोई इंडियन आर्मी बन जाता है।

अपना घर छोड़कर जिसने
सरहद को अपना ठिकाना बना दिया
जान अपनी हथेली पर रखकर
देश की हिफ़ाजत को अपना धर्म बना दिया।

छिपकर करता है तू हमला,
ये तो कायरता की निशानी है,
क्या भारत इसका जबाब न देगा,
ये समझना तेरी सबसे बड़ी नादानी है।

fauji shayari in hindi

Download

तिरंगे की बुलंदी उनके मन से यारों,
कभी ना पीछे हटती है
इंडियन आर्मी दुश्मन के
हर हमले का करारा जवाब देती है।

अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा नहीं सकते,
सर कटा सकते है, लेकिन सर नहीं झुका सकते।

जो सुरक्षा का एहसास दिलाते हैं,
जो हथेली पर रखकर जान,
हमारी हिफाजत का जिम्मा उठाते हैं।
जय हिन्द

आसान नहीं फौजी कहलाना दोस्त,
जज़्बात पिघलाकर रगों के लोहा भरना पड़ता है।

यदि कोई कहे कि उसे मौत से डर नहीं लगता,
या तो वो झूंठ बोल रहा है या वो कोई भारतीय सिपाही है।

सलाम हैं इस देश की सेना को
जो देशवासियों की खातिर
सीमाओं पर कष्ट उठाते हैं,
अपनी नींद खोकर, हमें बेखौफ सुलाते हैं।

शेरों के पुत्र शेर ही जाने जाते हैं,
लाखों के बीच फौजी पहचाने जाते हैं।

इन Army Motivational Shayari के साथ साथ आप चाहें तो Hindi Motivational Quotes भी देख सकते हैं। उम्मीद है की आपको यह शायरियां और कोट्स अच्छे लगे होंगे। दूसरों की मदद करने के लिए इस पेज को शेयर करना मत भूलियेगा। नीचे दिए गए लेख भी आपके लिए मददगार साबित होंगे।

यह भी देखें

15 August Shayari in Hindi

Mehnat par shayari in hindi

Vasant ritu par shayari in hindi

Maa beti par shayari in hindi

Kumar Vishwas Ki Shayari

Success Shayari Hindi Mein

Study Shayari in Hindi

Motivational Quotes in Hindi

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
David
  • Website

Hi, I’m David – the voice behind ShayariWali.com. I’m passionate about sharing thoughts, stories and inspiration through words. From everyday musings to heartfelt reflections, I write to connect, express and explore. Thanks for being here – let’s journey through words together!

Related Posts

100+ Best Motivational Shayari in Hindi for Success | Latest 2025 Collection

December 1, 2025

Chandrayaan 3 Shayari in Hindi | चंद्रयान 3 पर शायरी स्टेटस

August 22, 2023

Suvichar in Hindi | सुविचार हिंदी में

August 21, 2023

Success Shayari In Hindi | तरक्की शायरी हिंदी में

May 5, 2023

Passion Shayari In Hindi | जुनून शायरी हिंदी में

April 7, 2023

Study Shayari In Hindi | पढाई शायरी हिंदी में

March 23, 2023
Most Popular
Tips

Winter Accessibility Planning for Ramps, Curb Cuts, and High-Traffic Entrances: Clear Is Not Always Accessible

September 17, 2026

Winter Accessibility Planning for Ramps, Curb Cuts, and High-Traffic Entrances: Clear Is Not Always AccessibleWhen a Clear Path Is Still Not Usable A winter route can look cleared and still be difficult for someone using a wheelchair, walker, cane, stroller, or other mobility aid. A narrow strip through the snow may work for an able-bodied pedestrian but fail at the first curb cut, ramp landing, or patch of compacted ice. Snow Removal Expert’s service approach is relevant because accessible winter maintenance requires more than a single plow or shovel pass. Fast snow clearing, modern equipment, 24/7 service, scheduled plans, safety-focused ice control, and repeat inspections become most useful when they preserve a continuous route from parking or drop-off areas to the building entrance. For facility and healthcare managers, that continuity should be the starting point. Do not evaluate ramps, sidewalks, doors, and curb transitions separately. Ask whether a person can travel the entire path without encountering a snow ridge, narrowed section, drainage puddle, steep icy cross-slope, or blocked landing. The route is only as accessible as its most difficult few metres. Set the Accessible Route Before Winter Planning Edmonton snow and ice services should begin before snow hides pavement edges, curb transitions, drainage points, and tactile surfaces. Choose the primary accessible path from designated parking spaces, passenger drop-off areas, transit access, or public sidewalks to the entrance. Then identify alternate routes in case the main path is temporarily affected by maintenance or other site conditions. Preserve the Usable Width Snow should be removed across the intended usable width of the route rather than leaving a narrow walking channel. Edmonton’s accessibility guidance requires curb ramps wherever an exterior barrier-free path encounters a curb and calls for a 1,500-by-1,500-millimetre level surface behind curb ramps in applicable City designs. Alberta guidance also identifies minimum unobstructed dimensions for barrier-free routes and ramps. Those design figures should not be treated as generic snow-contract specifications for every private property. They do illustrate the operational point: winter maintenance should preserve the space the accessible design was intended to provide. Protect Grade and Cross-Slope Snow pushed against one side of a ramp can change how the usable surface feels.…

The Proximity Trap: The Best Snow Contractor May Not Be the Closest One

September 17, 2026

Explore the Best Things to Do in Bangkok

September 16, 2026

How to Read a Forex Graph and Spot Market Trends

September 15, 2026
Daily Hits

Why Social Media Engagement Is the True Measurement of Influence in 2025

August 24, 2026

Terracotta Floor Tiles: Stylish Options for Elegant Homes

August 8, 2026
Weekly Hits

How to Choose the Right Truck Bed for Your Vehicle

July 29, 2026

Paver Patios and Walkways by Triton Landscaping: Complete Guide for Victoria BC Homeowners 

June 18, 2026
Necessary Links
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Terms and Conditions
Shayariwali.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.