• Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
Shayari Wali
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
Shayari Wali
Home»Love 💓»Ishq Mohabbat Wali Shayari Hindi Mein | इश्क़ मोहब्बत की हिंदी शायरी
Love 💓

Ishq Mohabbat Wali Shayari Hindi Mein | इश्क़ मोहब्बत की हिंदी शायरी

By DavidFebruary 1, 2023Updated:March 19, 20268 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
ishq mohabbat wali shayari
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram Email

Ishq Mohabbat Wali Shayari: स्वागत है आपका shayariwali.com पर। प्यार, इश्क़, और मोहोब्बत, ये तीन लफ्ज़ हर किसी के जीवन बहुत ही ख़ास माने गए हैं। अपने प्यार का इज़हार करने के लिए कुछ लोग शायरी की मदद भी लेते हैं, और यह अक्सर कारगर भी साबित होता है। अगर आप किसी से दिलों जान से मोहब्बत करते हैं तो यह प्यार भरी शायरियां आपके बहुत काम आने वाली है। तो पेश है कुछ दिल छूने वाले शेर आपके हमसफ़र के लिए।

AI merges intelligence with global trader-ai-crypto.org market access.

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को बताना चाहते हैं की आप उनसे कितना प्यार करते हैं तो आप Ishq Mohabbat Ki Shayari का प्रयोग कर सकते हैं। इन प्यार भरी शायरियों से आप न सिर्फ अपने प्रेमी का दिल जीत लेंगे बल्कि अपने रिश्ते को और भी ज़्यादा मज़बूत बना लेंगे। प्यार में पड़े इंसान को सब कुछ सुन्दर लगता है। मोहब्बत को शब्दों में बयां करना मुश्किल है पर इसे समय समय पर और गहरा करने की ज़रुरत होती है। तो लीजिये पेश है आपके लिए कुछ शानदार इश्क़ वाली शायरियां।

Ishq Mohabbat Wali Shayari

इश्क ने हमसे कुछ ऐसी साजिशें रची हैं,
मुझमें मैं नहीं हूँ अब बस तू ही तू बसी है।

Ishq Shayari in Hindi Image

Download

शायरी उसी के लबों पर सजती है साहिब
जिसकी आँखों में इश्क़ रोता हो

चलते तो हैं वो साथ मेरे
पर अदाज देखिए जैसे की इश्क
करके वो एहसान कर रहें है !

अच्छा लगता है तेरा नाम मेरे नाम के साथ
जैसे कोई खूबसूरत जगह हो हसीन शाम के साथ।

ishq mohabbat wali shayari hindi mein

Download

कसूर क्या है इन धड़कनों का मोहतरमा
चालाकियाँ तो कम्बखत आपकी इन निगाहों ने की थी

प्यार लिखने के लिए प्यार
का होना बहुत जरूरी है।
बिना जहर का स्वाद पिए
कोई कैसे बता सकता है?

थोड़ी जल्दी आया करो मिलने के लिए,
हमारा दिल नहीं बना तुमसे दूर रहने के लिए।

ishq par hindi shayari

Download

तुझे देखे बिना तेरी तस्वीर बना सकता हूँ,
तुझसे मिले बिना तेरा हाल बता सकता हूँ,
है मेरे इश्क़ में इतना दम, तेरी आँख का आँसू
आपनी आँख से गिरा सकता हूँ।

इक बात कहूँ इश्क़ बुरा तो नहीं मानोगे,
बड़ी मौज के थे दिन, तुमसे पहचान से पहले।

जज़्बात बहकता है, जब तुमसे मिलता हूँ
अरमां मचलता है, जब तुमसे मिलता हूँ,
हाथों से हाथ और होठों से होंठ मिलते हैं,
दिल से दिल मिलते हैं, जब तुमसे मिलता हूँ।

ishq mohabbat shayari in hindi

Download

तुम वक़्त वक़्त पर प्यार की दवाइयां दिया करो,
हमे आदत है रोज तेरे प्यार में बीमार होने की।

फरवरी की एक सर्द शाम और साथ तुम्हारा हो
काश कुछ पल ही सही ख़्वाब ये सच हमारा हो।

Ishq Mohabbat Shayari in Hindi

हर वक़्त फ़िराक में रहता है,
ये मेरा इश्क़ तुमसे मिलने को कहता है।

ishq mohabbat shayari 2 line

Download

तेरी शान में क्या नज्म कहूँ अल्फाज नहीं मिलते
कुछ गुलाब ऐसे भी हैं जो हर शाख पर नहीं खिलते

नशा है इश्क़ खता है इश्क़
क्या करें यारो बड़ा दिलकश है इश्क़!

मेरे सीने में एक दिल है
उस दिल की धड़कन हो तुम।

ishq wali shayari girlfriend ke liye

Download

आँखों पर तेरी निगाहों ने दस्तखत क्या किए
हमने अपनी साँसों की वसीयत तेरे नाम कर दी।

इश्क़ में भी कोई अंजाम हुआ करता है
इश्क़ में याद है आग़ाज़ ही आग़ाज़ मुझे!

क़र्ज़ चढ़ गया है अब तुम पर मेरे इश्क़ का,
तो सवाल ही नहीं उठता तुम्हारे इंकार का।

ishq mohabbat shayari image

Download

मेरी एक ख्वाहिश है जो तुम हो,
मेरी एक चाहत है जो तुम हो,
एक ही मेरी दुआ एक ही
मेरी मोहब्बत है जो तुम हो।

जिसे इश्क़ का तीर कारी लगे
उसे ज़िंदगी क्यूँ न भारी लगे

इश्क़ पर ज़ोर नहीं है ये वो आतिश ‘ग़ालिब’
कि लगाए न लगे और बुझाए न बुझे।

ishq shayari ghalib

Download

हिज्र बना आज़ार सफ़र कैसे कटता
इश्क़ के रोग हज़ार सफ़र कैसे कटता।

सुनो मुझे इश्क़ हुआ है
दूर रहना तुम हमसे सुना है
ये मर्ज छूने से बढ़ जाता है।

इन प्यार भरी शायरियों को भी पढ़ना मत भूलें

  • Barish Shayari in Hindi
  • Romantic Mausam Shayari
  • Girlfriend Shayari in Hindi

इश्क़ मोहब्बत हिंदी शायरी

तेरे एहसास की खुशबू रग रग में समायी है,
अब तू ही बता क्या इसकी भी कोई दवाई है।

ishq mohabbat wali shayari boyfriend ke liye

Download

सुना है इश्क़ से तेरी बहुत बनती है,
एक एहसान कर उस से क़सूर पूछ मेरा।

अजब चिराग हूँ दिन रात जलता रहता हूँ
थक गया हूँ मैं हवा से कहो बुझाए मुझे।

मोहब्बत करने वाले न जीते हैं
और न ही मरते हैं,
फूलों की चाह में,
वो काँटों से गुजरते हैं।

Ishq Mohabbat Shayari Image

Download

उसे न चाहने की आदत,
उसे चाहने का जरिया बन गया,
सख्त था मैं लड़का,
अब प्यार का दरिया बन गया।

आज कोई गज़ल तेरे नाम ना हो जाए
आज कही लिखते लिखते शाम ना हो जाए

मोहब्बत एक खुशबु है, हमेशा साथ रहती है,
कोई इंसान तन्हाई में भी कभी तनहा नहीं रहता।

इश्क़ मोहब्बत की हिंदी शायरी

Download

हम चाहकर भी तुमसे,
नाराज़ नही रह सकते,
क्योंकि तुम्हारी प्यारी सी मुस्कान में,
मेरी जान बस्ती है।

इश्क़ इक भारी पत्थर है
कब ये तुझ ना तवाँ से उठता है

जिद मैं छोड़ सकता हूँ,
पर तेरी लत कैसे छोड़ दूं,
आपको चाहना आदत बन गई है मेरी,
ये सिलसिला कैसे तोड़ दूं।

Ishq Shayari Hindi Photo

Download

मोहब्बत मे कभी कोई जबरदस्ती नही होती,
जब तुम्हारा जी चाहे तुम बस मेरे हो जाना।

किसी ने पूछा कभी इश्क हुआ था
हम मुस्कुरा के बोले आज भी है

लोगों ने रोज़ ही नया कुछ माँगा खुदा से,
एक हम ही है जो तेरे ख्याल से आगे न गए।

इश्क़ वाली हिंदी शायरी

Download

मोहब्बत तो की थी हमने लेकिन,
यह सोच कर भुला दिया कि,
अभी घर की जिम्मेदारी बहुत है।

जब होना होता है तब होके रहता है,
ये इश्क़ है इस पर किसका ज़ोर चलता है।

यह मोहब्बत है जनाब जितना दर्द देती है,
सुकून भी उतना ही देती है।

Mohabbat Shayari

Download

मोहब्बत भी अजीब चीज बनायीं खुदा तूने,
तेरे ही मंदिर में तेरे ही बंदे,
तेरे ही सामने रोते हैं,
तुझे नहीं किसी और को पाने के लिए।

पूरी दुनिया में मेरे लिए तुम्हारे जैसा कोई दिल नहीं है
पूरी दुनिया में मेरे जैसा तुम्हारे लिए कोई प्यार नहीं है।

  • Boyfriend Shayari
  • Khafa Shayari
  • Aankhen Shayari

Ishq Mohabbat Quotes in Hindi

जो जीने की वजह है तेरा इश्क़,
जो जीने नहीं देता वो भी है तेरा इश्क़।

ishq ki shayari hindi image

Download

मोहब्बत की हवा जिस्म की दवा बन गयी,
दूरी आपकी मेरी चाहत की सजा बन गयी,
कैसे भूलूँ आपको एक पल के लिए,
आपकी याद हमारे जीने की वजह बन गयी।

प्यार वह स्थिति है जिसमें आपके लिए
दूसरे व्यक्ति की खुशी जरूरी है।

बहुत खूबसूरत है आँखें तुम्हारी
इन्हें बना दो किस्मत हमारी
हमें नहीं चाहिये ज़माने की खुशियाँ
अगर मिल जाये मोहब्बत तुम्हारी।

Mohabbat Shayari Status

Download

सजदे दिल के तराने बहुत हैं,
ज़िंदगी जीने के बहाने बहुत हैं,
आप सदा मुस्कुराते रहना,
आपकी मुस्कुराहट के दीवाने बहुत हैं।

इश्क़ हवा की तरह है
आप इसे देख नहीं सकते
लेकिन महसूस कर सकते हैं।

तेरी ख़ुशी से ही नहीं गम से भी रिश्ता है मेरा,
क्योंकि तो ज़िन्दगी का एक ख़ास हिस्सा है मेरा,
यह प्यार तुझसे सिर्फ लफ़्ज़ों से ही नहीं,
रूह से रूह का रिश्ता है तेरा मेरा।

ishq wali shayari old couple ke liye

Download

हम इश्क़ के उस मुकाम पे खड़े हैं
जहाँ दिल किसी और को चाहे तो गुनाह लगता है।

मैं इस दुनिया की सभी उम्र का अकेले सामना करने के बजाय
आपके साथ एक जीवन बिताना पसंद करूंगा।

कैसे कहूं की अपना बना लो मुझे,
बाँहों में अपनी समा लो मुझे,
आज हिम्मत करके कहता हूँ की,
मैं तुम्हारा हूँ अब तुम ही संभालो मुझे।

Mohabbat Shayari Hindi Image

Download

मोहब्बत के अंजाम से डर रहे हैं,
निगाहों में अपनी खून भर रहें हैं,
मेरी जान को ले उड़ा है कोई,
और हम यही बैठे हुए शेर ओ शायरी कर रहे हैं।

अँधेरा अँधेरे को दूर नहीं कर सकता
केवल प्रकाश ही ऐसा कर सकता है
नफरत नफरत को दूर नहीं कर सकती
केवल इश्क़ ही ऐसा कर सकता है।

करीब आओ ज़रा के तुम्हारे बिन जीना है मुश्किल,
दिल को तुमसे नही,तुम्हारी हर अदा से मोहब्बत है।

ishq mohabbat ke upar shaayari

Download

पहली मोहबत के लिए दिल जिसे चुनता है,
वो अपना हो न हो दिल पर राज़ उसी का रहता है।

अगर है यकीं तो कर लो क़ुबूल प्यार हमारा,
ये वो किताब है जिसे अल्फ़ाज़ों में बयां नहीं कर सकते हम।

तुम्हें देखते हैं तो दिल में ऐसी दस्तक होती है,
जैसे सागर में लहरों की हलचल होती है,
सोचा था कभी तुम्हें बता ना पाएंगे,
इन आँखों में तुम्हारी सूरत हर पल होती है।

ज़िन्दगी में किसी का साथ काफी है,
हाथों में किसी का हाथ काफी है,
दूर हो या पास फर्क नहीं पड़ता,
प्यार का तो बस अहसास ही काफी है।

हम तुझे कुछ इस कदर चाहने लगे,
तेरे इश्क की आगोश में अब हर दम खोने लगे

यकीनन मुझे आज भी इश्क है तुमसे,
बस अब बयां करने की आदत नहीं रही,
इश्क़ का रोग उन के बस का नहीं
दूर से वो सलाम करते है

रुख मंदिर का किया था
उसे भुलाने की नियत से,
दुआ में हाथ क्या उठे,
फिर उसी को मांग बैठे

तुम मेरी खुशी बन जाओ तुज मेरी हँसी बन जाओ,
हमारी तो चाहत ही यही है तुम मेरी जिन्दगी
मेरी जीने कि वजह बन जाओ

आँखों के इशारे समझ नहीं पाते,
होठों से दिल की बात कह नहीं पाते,
अपनी बेबसी हम किस तरह कहें,
कोई है जिसके बिना हम रह नहीं पाते

इन्हे देखना मत भूलें

Intezaar Shayari in Hindi

I Love You Shayari in Hindi

Ladki Ki Tareef Shayari

Pyar Ka Izhaar Shayari

Gulab Shayari Hindi Mein

Romantic Love Shayari

यह Ishq Mohabbat Shayari आपको अपने रिश्ते को और भी ज़्यादा मज़बूत करने में मदद करेगी। आप यह शायरियां और कोट्स अपनी गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड/बीवी/पति को भेज सकते हो। और शायरियों के लिए आप इस वेबसाइट के अन्य पृष्ठ देखना मत भूलियेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
David
  • Website

Hi, I’m David – the voice behind ShayariWali.com. I’m passionate about sharing thoughts, stories and inspiration through words. From everyday musings to heartfelt reflections, I write to connect, express and explore. Thanks for being here – let’s journey through words together!

Related Posts

Kiss Shayari Hindi Mein | किस शायरी इन हिंदी

February 5, 2024

Wafa Shayari Hindi Mein | प्यार में वफ़ा शायरी इन हिंदी

November 25, 2023

Narazgi Shayari Hindi Mein | नाराज़ शायरी स्टेटस इन हिंदी

November 6, 2023

Emotional Shayari Hindi Mein | इमोशनल शायरी इन हिंदी

October 25, 2023

First Love Shayari in Hindi | फर्स्ट लव स्टेटस, कोट्स

October 12, 2023

Pehla Pyar Shayari in Hindi | पहला प्यार शायरी हिंदी में

September 25, 2023
Most Popular
Travel

Explore the Best Things to Do in Bangkok

September 16, 2026

Bangkok, the capital of Thailand, is a vibrant city teeming with experiences and attractions waiting…

How to Read a Forex Graph and Spot Market Trends

September 15, 2026

Luxury Malls in Bangkok: Discover the Finest Shopping Destinations

September 9, 2026

Delicious Thai Food: Your Ultimate Guide to Thai Cuisine

September 9, 2026
Daily Hits

Plumbing Services Houston Tx: Essential Checklist for New Homeowners

August 8, 2026

Essential Guide to Fire Watch Services: Protocols, Safety, and Compliance

July 30, 2026
Weekly Hits

5 Best AI Photo Editors in 2026: Ranked for Every Type of Creator

June 17, 2026

Traveling with Kids Without Compromise: Comfort and Convenience

June 8, 2026
Necessary Links
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Terms and Conditions
Shayariwali.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.