• Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
Shayari Wali
  • Home
  • Business
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
Shayari Wali
Home»Family 🏠»Dada Dadi Ke Liye Shayari Hindi Mein | दादा दादी पर शायरी
Family 🏠

Dada Dadi Ke Liye Shayari Hindi Mein | दादा दादी पर शायरी

By DavidJune 29, 2023Updated:January 3, 20248 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Dada Dadi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram Email

Dada Dadi Ke Liye Shayari Hindi Mein: स्वागत है आपका और आज के इस लेख में आपको अपने दादा दादी के लिए शायरी प्राप्त होगी जिसके ज़रिये आप उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त कर पाओगे। दादा और दादी वही है जिनसे एक बच्चे को सबसे ज़्यादा प्यार मिलता है। बहुत खुसनसीब होते हैं वह बच्चे जिन्हे दादा दादी का प्यार मिलता है। इनका आशीर्वाद आपको हमेशा सही दिशा में चलने के लिए प्रेरित करता रहता है। यहाँ दी गयी Best Dada Dadi Shayari, Grandparents Status in Hindi आगे चलकर आपके बहुत काम आने वाली हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा की बच्चों को दादा दादी सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं। उनके लिए तो मानो छोटे बच्चे पूरी ज़िन्दगी हो। ऐसे में हमारा भी यह फ़र्ज़ बनता है की हम भी उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कुछ करें। इसके लिए आप यहाँ दी गयी दादा दादी वाली शायरी उनके लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Dada Dadi Ke Liye Shayari

बहुत ताकत होती है
उन झुर्रियों वाले हाथों में
जिंदगी जीने के तजुर्बे मिलते है
दादा दादी की बातों में।
लव यू दादा दादी।

Dada Dadi Ke Liye Shayari

Download

कभी-कभी नहीं हर रोज़ बेशुमार याद आता है
मुझे मेरी दादी का प्यार याद आता है।

वो घर अनाथ आश्रम से कम नहीं है
जिस घर के बुजुर्ग वृद्ध आश्रम में रहे हैं।

सारी उम्र हमें जिन हाथों ने सँभाला,
जिन हाथों ने बचपन मे गिरने से सँभाला,
आज भी उनके हाथों में मेरा हाथ है,
कैसे छोड़ दूँ इस हाथ को ये दादी माँ का साथ है।

मुझे किस्से कहानी और
वो लोरी जो दादी सुनाती है,
कई सीखें छुपकर उसमे
वो सारी बातें बताती है।

Dadi Par Shayari in Hindi

Download

दादा दादी पैसे खर्च करते हैं
पर कुछ पाने के लिए नहीं बल्कि,
मेरी मुस्कान खरीदने के लिए।

वक़्त के साथ-साथ जब एक बच्चा
धीरे-धीरे बूढा बन रहा होता है
उसी वक़्त के चलते एक बूढा
फिर से बच्चा बन जाता है।

चलती फिरती आँखों से अज़ाँ देखी है,
मैंने जन्नत तो नहीं देखी है दादी माँ देखी है।

बच्चों के बचपने में
खुद का बचपना
देखती है मेरी प्यारी
प्यारी सी दादी माँ।

Dadi Ke Liye Shayari

Download

बच्चे बिगड़ते भी नहीं और बिखरते भी नहीं
दादा-दादी की परवरिश में में वो जादू होता है।

दादा जी अक्सर रहते हैं, पैर दर्द से परेशान
लेकिन वो अब भी हैं मेरे घर की जान।

दादी माँ पहले आँसू आते थे तो तुम याद आती थी,
आज तुम याद आती हो और आँसू निकल आते है

कृपया इन्हे देखना न भूलें

  • Happy Lohri Shayari Hindi Mein
  • Dosti Shayari Status in Hindi
  • Jai Shri Krishna Shayari
  • Kedarnath Status in Hindi

Grandfather Grandmother Shayari in Hindi

लड़ सकते हैं जो हमारे लिए भगवान के आगे,
सच कुछ और बढ़कर नहीं बुजुर्गों की दुआ के आगे।

दादा दादी के लिए शायरी

Download

हर घर में संस्कार का बीज बोना ज़रूरी है
इसीलिए हर घर में दादा दादी का होना ज़रूरी है।

एक जवान पिता भले ही अपने माता-पिता की इज़्जत न करें,
पर उसके बूढ़े माता-पिता
हमेशा अपने पोते को यही सीख देते हैं
कि अपने माता-पिता की हमेशा कद्र करना।

मेरे दादा और दादी की बड़ी प्यारी है जोड़ी
दादा ना मानें बात तो दादी रूठ जाती है थोड़ी।

Dada Dadi Shayari Hindi

Download

मेरी दादी मुझसे बहुत प्यार करती है
जब भी मैं ठोकर खाकर गिरता
वो मुझे अपनी गोदी में उठा लेती है।

दादी माँ के प्यार और आशीर्वाद से ही,
घर की बढ़ती है रौनक और तरक्की

मेरी दादी सबसे प्यारी सबकी डांट से मुझे बचाती
मेरे लिए मीठे पकवान वो समय-समय पर बनाती।

Shayari for Grandma in Hindi

Download

घर में माँ के अलावा भी एक माँ होती है
हर किसी के दुःख-सुख में दादी माँ शरीक होती है।

पोते के लिए दादा दादी उस भगवान की तरह हैं
जो उसकी हर ख्वाहिश को पूरा करते हैं
और भगवान से दुआ भी करते हैं कि
इसकी हर ख्वाहिश पूरी हो जाए।

आपको यह शायरी भी पसंद आएगी

  • Smile Shayari in Hindi
  • Aankhen Shayari in Hindi
  • Judai Shayari Status

दादा दादी पर शायरी

मेरे दादा दादी करते हैं मेरी बहुत परवाह
जरूरत पड़ने पर मुझे देते हैं अच्छी सलाह।

दादा दादी पर शायरी

Download

कुछ पैसे साड़ी में गाँठ मार कर रखती है
मेरी दादी माँ भी एक छोटा एटीएम रखती है।

बहुत गहरी सीख होती थी
उनकी कहीं गयी बातों में
उनका प्यार झलकता है
बचपन की मीठी यादों में।

दादा-दादी साथ बैठ बीती बातें सुनाते हैं
क्या करना चाहिए और क्या नहीं यह बतलाते हैं।

घर में सबसे प्यारी मेरी दादी माँ
दादा के चेहरे की मुस्कान मेरी दादी माँ
घर के बच्चों की जान मेरी दादी माँ
ईश्वर का वरदान मेरी दादी माँ।

Dadi Maa Par Shayari

Download

माँ-बाप का तो सर पर बस
हाथ काफी होता है पर
दादा-दादी की तो सिर्फ
दुआ ही काफी होती है।

जब सर पर दादा दादी का आशीर्वाद है
तो किसी चीज से डरने की क्या बात है।

दादा-दादी का बुढ़ापे में भी
बचपन लौट आता है जब
पोता गोद में खेल रहा होता है

घर के बुजुर्गों के संग
वक़्त गुजारा करो,
जो बड़े खुशनसीब होते है
उन्हीं की दादा दादी होते हैं।

Best Dada Dadi Ke Liye Shayari

Download

मखमल के गद्दों में भी वो सुकून कहां
जो सुकून दादी माँ की गोद में मिलता है।

वो दादी की लौरी वो दादा के किस्से
हर बच्चे के बचपन के सबसे खूबसूरत हिस्से।

पोते को कमाता देख सुक़ून भरी नमी देखी है
मैंने उस बूढ़े की आंख में खुशी देखी है।

  • Khafa Shayari in Hindi
  • Miss You Shayari in Hindi
  • India Independence Day 2023 Shayari

Dada Dadi Status in Hindi

पापा की डांट से मुझे बचाये
माँ की मार से मुझे बचाये
जब उदास हो जाऊं मैं
तो प्यार से मेरा सर सहलाए।

Dada Dadi Ke Liye Shayari Status

Download

दादा-दादी साथ बैठ बीती बातें सुनाते हैं
क्या करना चाहिए, क्या नहीं यह बतलाते हैं।

दादा-दादी अपनी बातों से
जीवन का तजुर्बा बताते हैं
अपने पोता-पोती पर ये
सबसे ज्यादा प्यार लुटाते हैं

मेरे लिए करते भगवान से
हर दिन ये फरियाद
मेरे ऊपर है मेरे
प्यारे दादा दादी का आशीर्वाद

बहुत याद आता है मेरा बचपन सुहाना,
दादाजी के साथ खेलना और
दादाजी के हाथों से खाना खाना।

Dada Ke Liye Shayari

Download

हजारों बातें और हजारों कहानियाँ दादा दादी सुनाते हैं
हर छुट्टी में वो दोनों हमें अपने पास बुलाते हैं।

बुजुर्गों के बिना कहाँ किसी का घर भरा-पूरा होता है
बुजुर्ग ना हों साथ तो जिंदगी का रंग अधूरा होता है।

मेरे दादा-दादी की उम्र लम्बी करना भगवान
क्योंकि जबतक वो पास हैं, तो मैं हूँ बड़ा धनवान

दादा दादी के दिये आशीर्वाद ने ही
मुझे आज सफल बनाया है,
जिंदगी की इस तेज धूप में भी
हमेशा ही उनके ही आशीषों का साया है।

Dada Dadi Shayari Image

Download

झुलाती थी दादी माँ तुम हमेशा
मुझे अपने प्यार की झोली में
अब से झूलेंगे तेरी यादों के झूले में

बचपन की ये दो बातें
अक्सर याद आती है
सुलाने के लिए दादा की लोरी
और सोने के लिए दादी माँ की गोदी

मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
किसी से भी कोई मेरे साथ है,
मैं बेफिक्र हूं क्योंकि मेरे दादाजी का
आशीर्वाद हमेशा ही मेरे साथ है।

हद से बढ़ जाए तालुक तो गम ही मिलते है,
मेरे दादाजी जैसे अच्छे इंसान बहुत कम ही मिलते है।

पापा से सीखने को मिली
दुनियादारी और सम्मान की बातें,
परंतु दादाजी से सीखने को मिली
दुनिया भर की बातें।

जिस घर के बुजुर्ग खुश नहीं रहते
उस घर में भगवान नहीं बसते

अगर चाहते हो वर्षों का अनुभव कुछ पल में पाना
तो हर दिन कुछ समय बुजुर्गों के पास जरुर बिताना।

मेरी लम्बी उम्र के लिए वो हमेशा दुआएँ करती है,
वो मेरे दादी माँ ही है जो मुझसे बहुत प्यार करती है

मेरी दादी माँ लाखों में एक है,
इनके बारे में भला क्या कहना है,
मेरी दादी का प्यार है सबसे कीमती
इनका प्यार ही मेरा असली गहना है

अपनी कहानियों में ही बहुत कुछ सिखा देती है,
खेल खेल में जीवन का असली सार बता देती है,
गुड़ियों को परी तो गुड्डों को राजकुमार बता देती है,
जीवन में प्यार का असली मतलब समझा देती है।

आपकी हर याद बहुत सताती है मुझे
उन की हर आहट पास बुलाती है मुझे
मम्मा पापा तो बहुत प्यार करते हैं मगर
दादाजी के प्यार की कमी खलती है मुझे

बात बात पर मुझे गले लगाते थे
कभी घोड़ा बन पीठ पर अपनी बिठाते थे
पता नहीं कहाँ कितने दूर चले गए दादाजी
हर मेला मुझे वो अपने कंधे पर बिठा कर दिखाते थे

हाथ पकड़कर दादा ने मुझे चलना सिखाया
हर कठिनाइयों में मुझे संभलना सिखाया
शायद मुझे अकेला छोड़कर जाना ही था उनको
इसीलिए तूफ़ानों से अकेले टकराना सिखाया

खुशक़िस्मत है जिसको भी नसीब होती है
हर पल मुस्कुराने की वज़ह होती है
दादा दादी की गोद छुपने के लिए

खेल कूद में पोते पोती के संग
नहीं रह पाते वो आपे में,
बचपना भी दो बार आता है
एक बार बचपन में और एक बार बुढ़ापे में।

जब भी मेरी जिंदगी में मुसीबतें आती थीं,
मेरी दादी के आगे उनकी एक भी नहीं चल पाती थी।

दादी का साया जब तक साथ था,
तब तक हर बुरी बला से मेरा दूर का वास्ता था।

रोने लगता तो हँसाने आ जाते थे मुझे
प्यार करते करते मेरी गलती का भी एहसास दिला देते थे।

इन्हें देखना न भूलें

Mother Daughter Shayari in Hindi

Shayari for Dad in Hindi

Brother Sister Quotes in Hindi

Rishtey Shayari Hindi Mein

Pati Patni Love Quotes in Hindi

Papa Ke Liye Shayari

Family Shayari in Hindi

इसी के साथ Dada Dadi Ke Liye Shayari वाला यह पृष्ठ यहाँ पर ख़त्म होता है। मैं आशा करती हूँ की आपको यहाँ दी गयी शायरियां, स्टेटस, और कोट्स पसंद आये। अपने सुझाव देने के लिए कृपया नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का प्रयोग करें। धन्यवाद।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
David
  • Website

Hi, I’m David – the voice behind ShayariWali.com. I’m passionate about sharing thoughts, stories and inspiration through words. From everyday musings to heartfelt reflections, I write to connect, express and explore. Thanks for being here – let’s journey through words together!

Related Posts

Term insurance or life insurance: Which is right for you?

April 11, 2024

Happy Father’s Day Status Hindi Mein | पिता दिवस की बधाई

June 8, 2023

Mothers Day Shayari 2023 in Hindi | मदर्स डे शायरी

May 13, 2023

Husband Wife Shayari Hindi Mein | पति पत्नी लव शायरी

April 13, 2023

90+ Rishtey Status Hindi Mein | रिश्ते शायरी इन हिंदी

March 13, 2023

80+ Bhai Behen Shayari in Hindi | भाई बहन के लिए शायरी

February 28, 2023
Most Popular
Tips

Winter Accessibility Planning for Ramps, Curb Cuts, and High-Traffic Entrances: Clear Is Not Always Accessible

September 17, 2026

Winter Accessibility Planning for Ramps, Curb Cuts, and High-Traffic Entrances: Clear Is Not Always AccessibleWhen a Clear Path Is Still Not Usable A winter route can look cleared and still be difficult for someone using a wheelchair, walker, cane, stroller, or other mobility aid. A narrow strip through the snow may work for an able-bodied pedestrian but fail at the first curb cut, ramp landing, or patch of compacted ice. Snow Removal Expert’s service approach is relevant because accessible winter maintenance requires more than a single plow or shovel pass. Fast snow clearing, modern equipment, 24/7 service, scheduled plans, safety-focused ice control, and repeat inspections become most useful when they preserve a continuous route from parking or drop-off areas to the building entrance. For facility and healthcare managers, that continuity should be the starting point. Do not evaluate ramps, sidewalks, doors, and curb transitions separately. Ask whether a person can travel the entire path without encountering a snow ridge, narrowed section, drainage puddle, steep icy cross-slope, or blocked landing. The route is only as accessible as its most difficult few metres. Set the Accessible Route Before Winter Planning Edmonton snow and ice services should begin before snow hides pavement edges, curb transitions, drainage points, and tactile surfaces. Choose the primary accessible path from designated parking spaces, passenger drop-off areas, transit access, or public sidewalks to the entrance. Then identify alternate routes in case the main path is temporarily affected by maintenance or other site conditions. Preserve the Usable Width Snow should be removed across the intended usable width of the route rather than leaving a narrow walking channel. Edmonton’s accessibility guidance requires curb ramps wherever an exterior barrier-free path encounters a curb and calls for a 1,500-by-1,500-millimetre level surface behind curb ramps in applicable City designs. Alberta guidance also identifies minimum unobstructed dimensions for barrier-free routes and ramps. Those design figures should not be treated as generic snow-contract specifications for every private property. They do illustrate the operational point: winter maintenance should preserve the space the accessible design was intended to provide. Protect Grade and Cross-Slope Snow pushed against one side of a ramp can change how the usable surface feels.…

The Proximity Trap: The Best Snow Contractor May Not Be the Closest One

September 17, 2026

Explore the Best Things to Do in Bangkok

September 16, 2026

How to Read a Forex Graph and Spot Market Trends

September 15, 2026
Daily Hits

Why Social Media Engagement Is the True Measurement of Influence in 2025

August 24, 2026

Terracotta Floor Tiles: Stylish Options for Elegant Homes

August 8, 2026
Weekly Hits

How to Choose the Right Truck Bed for Your Vehicle

July 29, 2026

Paver Patios and Walkways by Triton Landscaping: Complete Guide for Victoria BC Homeowners 

June 18, 2026
Necessary Links
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Terms and Conditions
Shayariwali.com © 2026 All Right Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.